फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी पूंडरी के विद्यार्थियों ने जीते 14 स्वर्ण पदक

Sun, 29 Sep 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हिसार, फरीदाबाद व कैथल में आयोजित हुई डीएवी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के खिलाड़ियों ने कुल 14 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है। प्राचार्य साधना बख्शी ने खिलाड़ियों, अभिभावकों व शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग लड़कियों ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में स्वर्ण, अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में रजत, और अंडर- 19 आयु वर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन


इसी प्रकार कराटे में 14 स्वर्ण पदक, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किए। योगा में अंडर-14 व अंडर- 17 आयु वर्ग में योगा प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उक्त प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्या साधना बख्शी ने बधाई दी। इस मौके पर शारीरिक प्राध्यापक सुशील कुमार, कोमल, दिलबाग, अमित कुमार कोच रोबिन, पंकज व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें