फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भूमिका, महक का बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी स्कूल की छात्रा भूमिका और महक का बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे स्कूल के अन्य खिलाड़ियों सहित स्टाफ में खुशी की लहर है। अब अक्तूबर में भूमिका और महक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक महेंद्रगढ़ में होगी। चार से छह अक्तूबर को गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विहान जूडो में प्रदर्शन करेंगे। छह से 10 अक्तूबर को वाराणसी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हर्ष एथलेटिक में अपना प्रदर्शन करेंगे और छह से 11 अक्तूबर तक रांची में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में शुभम सिंगला जूड़ो में अपनी कला का परिचय देंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने सभी प्रतियोगियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल की प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके विजयी होने की मनोकामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें