फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफीदों में हुई बेटी की मौत, ससुरालियों पर हत्या का केस

Thu, 25 May 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। जींद जिले के सफीदों में मंगलवार को कलायत की विवाहित बेटी की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने युवती के पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी लड़की की दहेज के लिए जहर देकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने जींद जिले के सफीदों थाने में शिकायत दी है। थाना सफीदो (जींद) के गांव खेड़ा खेमावती में 19 फरवरी 2023 को रूबी की अजय के साथ शादी हुई थी। उसे विधवा मां दर्शना देवी ने समाज, परिवार व सगे संबंधियों की मौजूदगी में हाथ पीले करते हुए डोली में बैठाया था।

दर्शनी और उसके बेटे सुनील ने रूबी की मौत के लिए पति, सास और ननद को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों और मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। कैंसर के कारण रूबी के पिता रघुबीर पप्पू की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मायके वालों ने कहा कि रूबी नहीं चाहती थी कि उसके साथ ससुराल में हो रही ज्यादती से उसकी विधवा माता व परिवार के लोग व्यथित हों। इसलिए वह सुसराल पक्ष के लोगों के उत्पीड़न चुपचाप सहती रही। जब आरोपियों का इससे भी जी नहीं भरा तो उसकी हत्या कर दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार को अचानक उनके पास रूबी की सुसराल से बेटी की हालात खराब होने की सूचना आई। उन्हें तुरंत पानीपत अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया।

बीच रास्ते ही उन्हें रूबी की मौत की सूचना मिली। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि रूबी ने जहर निगल लिया। सफीदो थाना के पुलिस जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक रूबी के भाई की शिकायत पर पति अजय, सास देबो और ननद संतोष के खिलाफ भादसा 304 बी और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायका पक्ष को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें