कैथल। म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं... के फिल्म दंगल का यह संवाद कैथल जिले के सुधरते लिंगानुपात पर पूरी तरह सटीक बैठता है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में जिले के लिंगानुपात में 16 पायदान की उल्लेखनीय छलांग दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां लिंगानुपात 908 था, वहीं वर्ष 2025 में यह बढ़कर 1000 लड़कों के पीछे 924 लड़कियों तक पहुंच गया है।
पूरे वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 7900 लड़कों के मुकाबले 7302 लड़कियों की किलकारियां गूंजी हैं। लिंगानुपात में इस सुधार के पीछे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएनडीटी और एमटीपी अधिनियम के तहत की गई सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति बदलती सोच को भी अहम माना जा रहा है। अब लोग बेटी के जन्म पर लड्डू बांट रहे हैं, ढोल बजा रहे हैं और इसे गर्व के साथ मना रहे हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं कि एक सुशिक्षित स्त्री विवाह से पहले मातृकुल और विवाह के बाद पतिकुल दोनों का उत्थान करती है। इसी सोच को मजबूती देने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। जिले में लिंगानुपात लगातार सुधार की दिशा में अग्रसर है।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी ः स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2025 के दौरान कुल सात रेड सफलतापूर्वक की गईं, जिनमें आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अवैध गर्भपात और लिंग जांच कराने की मंशा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
पीएनडीटी अधिनियम का उद्देश्य भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और लिंग चयनात्मक गर्भपात को समाप्त
करना है, जबकि एमटीपी अधिनियम कुछ शर्तों के तहत सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की अनुमति देता है, जिससे असुरक्षित गर्भपात पर रोक लगाई जा सके। एमटीपी अधिनियम में
वर्ष 2021 के संशोधन के बाद 24 सप्ताह तक गर्भावस्था को कानूनी
रूप से समाप्त करने की अनुमति दी गई है। संवाद
ये की गई कार्रवाई
n
4 जनवरी को यमुनानगर में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कराने पर रेड, पांच आरोपी पकड़े गए, कलानौर थाने में प्राथमिकी दर्ज।
n
22 मार्च को गांव मानस (कैथल) में रेड, अल्ट्रासाउंड मशीन व 30 हजार रुपये बरामद, थाना सदर में प्राथमिकी।
n
29 अप्रैल को चंदाना गेट कैथल में रेड, 5805 एमटीपी किट बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।
n
10 मई को ओम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल कैथल में रेड, 9 एमटीपी किट बरामद, सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी।
n
23 जुलाई को बालाजी अस्पताल कैथल में एमटीपी को लेकर रेड, महिला व पुरुष मालिक के खिलाफ मामला दर्ज।
n
7 अगस्त को रोहतक नर्सिंग होम चीका में रेड, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी।
n
22 अगस्त को खुराना रोड, गली नंबर-4 में रेड, 304 एमटीपी किट बरामद, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज।
स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात में सुधार को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। अवैध गर्भपात और लिंग जांच कराने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आशा वर्करों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्भवती महिलाओं का तुरंत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भ्रूण हत्या पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। -डॉ. सचिन, पीएनडीटी नोडल अधिकारी
जिलावार लिंगानुपात
जिला
लिंगानुपात
पंचकूला
971
फतेहाबाद
961
पानीपत
951
करनाल
944
यमुनानगर
943
सिरसा
937
नूंह
935
कुरुक्षेत्र
927
अंबाला
926
भिवानी
926
हिसार
926
कैथल
924
झज्जर
915
फरीदाबाद
916
जींद
918
चरखी दादरी
913
पलवल
912
महेंद्रगढ़
905
रोहतक
898