फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भरत मिलाप के मंचन को देख भाव विभोर हुए दर्शन

Mon, 29 Sep 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। रंगमंच क्लब सीवन की ओर से चल रही रामलीला में शनिवार को भरत मिलाप का मंचन किया हुआ। रामलीला में सातवें दिन रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति सदस्य हरदीप पुनिया एवं बूटा सैनी ने रिबन काट कर मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों ने भरत मिलाप का प्रसंग का सुंदर मंचन किया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गये। जब भरत का प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता से पुनर्मिलन हुआ तो पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया और चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान श्री राम का रोल जोगिंद्र शर्मा, भरत की भूमिका डॉ रामू और लक्ष्मण की भूमिका सुनील सैनी ने निभाई। माता सीता के रूप में मुन्ना ने अपनी सशक्त अदाकारी का मंचन किया। क्लब के प्रधान चेतन शर्मा, उप प्रधान विनोद गौतम, निर्देशक बलराम स्नेही सहित अन्य पदाधिकारी शेखर राणा, दर्शन सैनी, अमित सैनी, जसबीर सैनी, जयपाल राही, बिट्टू सैनी, चरणजीत मस्ती और साबू आर्य ने मंचन की तैयारी, मंच सज्जा और व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। इस माैके पर सोमदत्त शर्मा, रोशन सैनी, विजय शर्मा, रिंकू सैनी, मोहन सैनी, टोनी शर्मा, प्रवीन सैनी सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें