कैथल। गणतंत्र दिवस झांकी प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी 5 माइल जगदीशपुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पुलिस लाइन में आयोजित की थी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया था।
दर्शन अकादमी के छात्रों अंशिका, प्रनीत, तुषार, गौरव, सांवरिया, अश्मीत, लवप्रीत, समर्थ, तनवीर व दीप्ति आदि ने अपने एक्ट सोशल मीडिया से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सभी का ध्यान समाज में बढ़ रहे सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की तरफ आकर्षित किया। सोशल मीडिया के ज्यादा प्रयोग होने से हम अपनों से ही दूर होते जा रहे हैं। इस एक्ट का जो संदेश था वह निर्णायक मंडल को पसंद आया था।
गौरतलब है कि इस एक्ट को तैयार करने में रवींद्र, रितु, रितिका, प्रशांत, सोनिया, खुशबू, ललिता ने अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि किरण चौधरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बच्चों को बधाई दी। संवाद