फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसी बसों से संचालन से दैनिक यात्रियों को लाभ

Sat, 04 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में कुछ समय पहले डिपो में 10 एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के चलने से जिले के दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अब आरामदायक और आसान यात्रा का अनुभव हो रहा है।

विभाग की ओर से आईसर कंपनी की आधुनिक तकनीक से लैस इन बसों को बेड़े में शामिल किया गया है। इनमें बैठने की सुविधा और ठंडी हवा की व्यवस्था यात्रियों को बेहतर अनुभव दे रही है। पिछले कुछ समय से बेड़े में बसों की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब नई एसी बसों से लंबी दूरी के यात्रियों को फायदा होगा। डिपो ने इन बसों को कैथल से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम और जींद रूटों पर लगाया है। पहले चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब दिल्ली और जींद के लिए भी एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। साथ ही चीका से सीधे दिल्ली तक जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 10 नई एसी बसों को बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न रूटों पर उतारा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सामान्य बसों में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को आराम की कमी महसूस होती थी। लेकिन अब इन एसी बसों के शुरू होने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि वोल्वो बसों के बाद पहली बार नियमित रूप से रोडवेज के बेड़े में एसी बसें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुख्यालय से कुछ समय पहले ही इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। विभाग का कहना है कि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना ही इन बसों का उद्देश्य है। -कमलजीत चहल, यातायात प्रबंधक अधिकारी, कैथल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें