कैथल। जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल कैथल में शनिवार को जिला स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रहा। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रहे।
अपने संबोधन में पंवार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह देश की नई सोच और मजबूत संकल्प है। महर्षि दयानंद सरस्वती से लेकर महात्मा गांधी तक सभी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को भारत के भविष्य की कुंजी बताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विचार अब धरातल पर साकार हो रहा है। शिक्षा, कृषि, उद्योग, विज्ञान, सुरक्षा और कूटनीति- हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक पूंडरी सतपाल जाम्बा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, अशोक गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग आदि मौजूद रहे।