फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी प्लान : 12.18 करोड़ से होंगे विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डी प्लान के तहत वर्ष 2025-26 में होने वाले कार्यों के लिए 12.18 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ 20 लाख 68 हजार रुपये में से जनरल कॉम्पोनेंट्स के लिए 5 करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपये तथा एससीएसपी कॉम्पोनेंट्स के लिए 3 करोड़ 62 लाख 40 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 2 करोड़ 98 लाख 3 हजार रुपये में से जनरल कॉम्पोनेंट्स के लिए 1 करोड़ 80 लाख 72 हजार रुपये तथा एससीएसपी कॉम्पोनेंट्स के लिए 1 करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। डीसी प्रीति ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला विकास एवं निगरानी कमेटी के तहत जिला प्लान योजना की बैठक में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि डी प्लान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए, ताकि इन विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचे। इस कार्य में अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही न बरतें। बैठक में गुहला विधायक देवेंद्र हंस भी मौजूद रहे।
डीसी ने अधिकारियों से कहा कि गत वर्ष के 4 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये के तहत 3 करोड़ 18 लाख 55 हजार रुपये के विकास कार्य लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करवाएं। विधायक देवेंद्र हंस ने भी गुहला विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और सुझाव दिए।
एडीसी दीपक बाबू लाल ने जिला प्लान योजना के निर्धारित नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य सरकारी, पंचायती व सामुदायिक जमीन पर करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना में पेयजल के कार्य, शिक्षा विभाग, बिजली, स्वास्थ्य, नहरी, नॉन-कन्वेंशनल, सामुदायिक भवन, पुल, सड़कें, गलियां, स्वच्छता, खेल, पशु सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी विभाग से संबंधित कार्य करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें