फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामले में पीड़ित महिला के पति ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में पिछले 13 दिनों से धरना दे रहे पीड़ित परिवार के मुखिया ने न्याय न मिलने के कारण अपने आप पर तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले पीड़ित महिला के पति ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से खफा होकर बुधवार को आत्महत्या करने की धमकी दी थी, जिससे उसने सरे आम अंजाम करने की कोशिश की। उसकी धमकी को देखते हुए सुबह से ही पुलिस व सीआईडी के लोग मुस्तैदी से चौंक पर पहरा दे रहे थे। जैसे ही गुरचरण सिंह ने आत्मदाह करने का प्रयास किया तो पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसके हाथ से तेल का कैन छीन लिया, लेकिन इससे पहले वह अपने ऊपर आधी कैन तेल डाल चुका था और माचिस लगाने की तैयारी में था। पुलिस द्वारा आत्मदाह से रोके जाने पर पीड़ित महिला का पति चीख-चीखकर इंसाफ की मांग कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नि व बेटी भी उसे रोकने का प्रयास करती नजर आई।
विज्ञापन

चीका थाना प्रभारी राजफूल, गुहला थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित महिला पुलिस कर्मियों ने गुरचरण सिंह को समझा-बुझाकर उसे धरना स्थल पर टेंट में लिटा दिया। बीच में पुलिस एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल ले जाने की भी तैयारी करती नजर आई, लेकिन कुछ देर बाद तबीयत सामान्य होने पर फिर पुलिस ने उसे व उसके परिवार को ऐसा न करने का मशवरा दिया।
चीका थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है। ऐसी स्थिति में इनके द्वारा ऐसा कदम उठाना ठीक नहीं है और यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति व बेटी ने बताया कि डीएसपी किशोरीलाल के आश्वासन के बाद उनके द्वारा धरना स्थल से धरना स्थगित समाप्त कर दिया गया है। महिला के पति ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नही की गई तो वे फिर अपने परिवार सहित यहां आमरण अनशन शुरू करेंगे। पीड़ित महिला की बेटी ने कहा कि अपनी मां को इंसाफ दिलाने के लिए वे अब हाईकोर्ट का भी रुख करेंगे।
डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि धरने पर बैठे महिला के परिवार से बात की गई थी ओर उनसे पुलिस द्वारा की जा रही जांच में सहयोग मांगा गया है, जिस पर परिवार द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ओर निष्पक्ष रूप से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें