फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका गाड़ी ड्राइवर की गर्दन पर गंडासी रखकर लूटे 45700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पीडल में पांच-छह आरोपियों ने एक ठेका गाड़ी ड्राइवर की गर्दन पर गंडासी रखकर उसके 45 हजार 700 रुपये लूट लिए। बाद में आरोपी उसे पीटकर व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भागल निवासी जसविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि वह खरौदी, बलबेहड़ा जोन के ठेकों पर गाड़ी पर ड्राइवरी करता है। 20 जनवरी को वह दो ठेकों की सैल के 45700 रुपये लेकर गाड़ी में चीका निवासी बादल के साथ जा रहा था। लक्ष्मी पैलेस पीडल के सामने कैथल रोड पर दो मोटरसाइकिलों पर दो-दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए। उनके हाथों में डंडे व गंडासी थी। इसके बाद एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ लड़के आए, जिन्होंने आते ही उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोपी बलबेहड़ा निवासी राजेश व चीका निवासी रामकेश ने उसकी गर्दन पर गंडासी रखकर गाड़ी में रखे 45700 रुपये दो लूट लिए। बाद में आरोपी उसे पीटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनके साथ बलबेहड़ा निवासी मिलाराम व अन्य भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें