फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर स्थित सात तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीब सैनी
विज्ञापन

कैथल। शहर स्थित सात तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। ये सभी तीर्थ व तालाब ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के तालाब हैं। जिनके जीर्णोद्धार होने से शहर के सुंदरीकरण पर काफी असर होगा और लोगों को घूमने के लिए अच्छी जगह मिल सकेंगी।
नगर परिषद द्वारा सभी सात तालाबों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयारी करनी शुरू कर दी है। शीघ्र ही सभी तालाबों की अनुमानित लागत की राशि का प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। इससे पूर्व दस साल पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रणदीप सुरजेवाला द्वारा शहर के तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया गया था।
विज्ञापन

एक्सईएन नगर परिषद हिमांशु लाटका ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शहर में सात तालाबों का जीर्णोद्धार होना है। जिसमें पानी निकाल कर स्वच्छ पानी भरने, चारदीवारी का निर्माण, इसके चारों ओर जितना संभव हो सके, पैदल चलने के लिए रास्ता, बैठने के लिए कुर्सियों व अन्य जगह बनाई जाएगी। साथ ही जो भी सुधार का काम हो सकेगा, वह किया जाएगा।
शहर में इतिहासकार कमेलश शर्मा का कहना है कि शहर में वृद्धकेदार सरोवर, सर्वदेव तालाब सहित कई ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के तालाब हैं। जिनका जीर्णोद्धार होना चाहिए। यदि इनका रखरखाव हो तो लोगों को इतिहास की जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही शहर के सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से की जा रही थी मांग
विदित हो कि शहर में स्थित सात तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सर्वदेव तालाब में भी अव्यवस्था का आलम रहता है। यहां काफी समय पहले जीर्णोद्धार का फैसला लिया गया था। लेकिन काम सिरे काम सिरे नहीं चढ़ पाया था। इसी प्रकार से गेबी साहब कालोनी में स्थित तालाब के भी जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। इसके आसपास आबादी विकसित हो चुकी है। लेकिन तालाब की हालत में सुधार नहीं आया था। वहीं पट़्टी अफ्गान में स्थित अन्नदेव तालाब भी लोगों के श्रद्धा का केंद्र रहा है। इसके जीर्णोद्धार की भी मांग उठती रहीं हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा नीमसाहिब के पीछे स्थित तालाब के भी जीर्णोद्धार की मांग उठी थी। सरकार ने अब पट्टी गादड़ में स्थित अन्न देव तालाब, पट्टी चौधरी में स्थित अन्नदेव तालाब, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सर्वदेव तालाब, वृद्धकेदार सरोवर में स्थित दो तालाब, गुरुद्वारा नीमसाहिब के निकट स्थित ढाक जोहड़ी व चंदाना गेट पर गेेबी साहब कालोनी में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें