कैथल। गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों के लिए कोटा तय किया है। इसमें लड़की की शादी के परिवारवालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि लड़की की शादी में किसी प्रकार की रुकावट गैस की वजह से न आए।
माता गेट स्थित नीलम गैस एजेंसी के संचालक संदीप ने बताया कि उनकी तरफ हर रोज स्टॉक की डिटेल ली जा रही है। सभी एजेंसी डीएफएससी को डिटेल उपलब्ध करवा रहे हैं। अभी उन्हें विभाग की तरफ से ये निर्देश मिले हैं कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर शादी वाले परिवार को जरूर उपलब्ध करवाए जाएं। इसमें भी अगर शादी लड़की की हो तो उसकी प्राथमिकता देनी होगी। इसके बाद अन्य प्रतिष्ठान को लेकर विचार किया जाएगा। अभी होटल आदि को उपलब्धता को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। संवाद