फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Tue, 24 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के छात्रावास रोड से होकर गुजरता सिलिंडर से भरा वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में रसोई गैस की कमी ने आम लोगों से लेकर छोटे-बड़े कारोबारियों तक की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।

घरेलू उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है। महिलाएं और बुजुर्ग एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। कई लोग सुबह जल्दी पहुंचकर नंबर लगाते हैं, लेकिन शाम तक भी उनकी बारी नहीं आ पाती।
विज्ञापन


उपभोक्ता राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन काफी देर बाद भी सिलिंडर मिलना मुश्किल रहा। उन्होंने कहा कि घर में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।

सीमा देवी ने बताया कि उनके घर में दो दिन से गैस खत्म है, जिससे छोटे बच्चों के साथ काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि बाहरी परिस्थितियों के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। गैस की कमी का असर छोटे व्यापारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले लोग गैस न मिलने के कारण अपना काम बंद कर घर लौटने को मजबूर हैं।

फास्ट फूड रेहड़ी संचालक रवि ने बताया कि गैस नहीं मिलने से रोजाना का काम पूरी तरह ठप हो गया है। कमाई बंद होने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
होटल-ढाबों पर भी असर, सीमित मेन्यू से चला रहे काम

गैस संकट का असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर भी पड़ रहा है। कई स्थानों पर सीमित मेन्यू के साथ काम चलाया जा रहा है। करनाल रोड स्थित एक होटल संचालक यश ने बताया कि गैस की सप्लाई समय पर नहीं मिल रही, जिससे ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है और ग्राहकों की संख्या भी घट रही है।
विज्ञापन

कैटरिंग कारोबार पर भी संकट

कैटरिंग से जुड़े लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। शादी और समारोह के सीजन में गैस सिलिंडर की कमी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कैटरर सुरेश ने बताया कि ऑर्डर तो मिल रहे हैं, लेकिन गैस की कमी के कारण समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इससे उनकी साख और आय दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें