फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी शुरू

Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में लैमिनर फ्लो मशीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अब कैंसर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में अत्याधुनिक लैमिनर फ्लो मशीन स्थापित कर कीमोथेरेपी सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में उपचार मिल सकेगा। इससे दिल्ली-चंडीगढ़, रोहतक तक की मरीजों की दौड़ खत्म होगी।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने बताया कि एडवांस कैंसर केयर ट्रीटमेंट के तहत मरीजों का पहले विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। जांच के आधार पर कैंसर के प्रकार और उसकी स्टेज निर्धारित की जाएगी, जिसके बाद विशेषज्ञों की देखरेख में कीमोथेरेपी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लैमिनर फ्लो मशीन की मदद से कीमोथेरेपी के दौरान संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। यह मशीन दवाओं को सुरक्षित तरीके से तैयार करने और मरीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


अस्पताल में डे-केयर सेंटर की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों को भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मरीज सुबह आकर कीमोथेरेपी ले सकेंगे और उसी दिन घर लौट सकेंगे।
विज्ञापन


नई सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे इलाज में देरी नहीं होगी और मरीजों की देखभाल अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें