फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढते रहे नकदी, हाथ लगी निराशा

Mon, 12 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार से शुरू हुई बैंकों की छुट्टियों के कारण रविवार को दूसरे दिन भी लोगों को नकदी नहीं मिली। छुट्टी के चलते लोग एटीएम में नकदी ढूंढते रहे। लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी। इसके अलावा शहर के सभी बैंकों में ताला लटका रहा। जिससे लोगों को उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। छुट्टी के दिन भी शहर का एकमात्र एटीएम चालू रहा। इस एटीएम में दोपहर से पहले ही राशि खत्म हो गई।
विज्ञापन


एटीएम से निकले दो हजार रुपये के नोट
रविवार को केवल एक एटीएम चालू रहने से उसमें से दो हजार रुपये के नोट ही निकले। शहरवासी संजय ने बताया कि किसी काम को लेकर बाहर जाना था। सुबह से पूरा शहर छान मारा लेकिन अंबाला रोड पर केवल एक एटीएम में नकदी होने के कारण उसमें दो हजार रुपये का केवल एक ही नोट निकला।
शहरवासी बलराज ने बताया कि रुपये निकलवाने के लिए चालू एटीएम को सुबह ही ढूंढना शुरू कर दिया गया। उसने बताया कि रिश्तेदारी में शादी में जाना है। खरीदारी भी एटीएम को स्वाइप करके की। लेकिन शादी में कुछ रुपये तो चाहिए। एटीएम के बाहर घंटों लाइन में लगा लेकिन फिर भी नकदी नहीं मिली।
विज्ञापन


दो घंटे घूमा फिर चालू मिला एटीएम, नहीं मिले रुपये
वहीं एटीएम से रुपये निकलवाने आए बुजुर्ग लक्ष्मण दास ने बताया कि दो घंटों तक शहर में चालू एटीएम की तलाश की। लेकिन जब अंबाला रोड पर चालू मिला तो तीन घंटे लाईन में लगने के बाद जब बारी आई तो कैश खतम हो गया ।

धुंध के बावजूद डटे रहे लाइनों में
रविवार की सुबह अधिक धुंध के बावजूद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन में लगे लोग रुपयों की जरूरत के चलते डटे रहे। बलकार चौशला ने बताया कि वह सुबह से 9 बजे एटीएम के बाहर लाइन में लगा था। वह शहर में रुपयों के लिए आया था दोप%
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें