फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम में बिखेरा जलवा

Tue, 22 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
हिन्दू कन्या स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। समारोह में रात के करीब 10 बजे तक अभिभावकों ने रंगारंग प्रस्तुति आनंद लिया। विद्यार्थियों ने गणपति, कृष्ण रास लीला, भंगड़ा, पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी फोक डांस में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में यूएसए से देविका साह देव ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रणदीप सुरजेवाला ने हिन्दू महिला कॉलेज बनाने के लिए पांच से सात एकड़ जमीन के देने के घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिन्दू कन्या स्कूल लंबे समय से शहर की बेटियों को शिक्षा दे रहा है।

विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका कौशिक ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं खेलों व शिक्षा के क्षेत्र में एक शानदार प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की छात्रा ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा विद्यालय की छात्राओं ने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान मनाई है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंधक सुनील चौधरी ने बताया कि छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें