12 कैथल के तलाई बाजार में नवरात्रे से पहले खरीदारी करते लोग संवाद
कैथल। नवरात्र के लिए जिले के बाजार सज गए हैं। शहर के तलाई और सराफा बाजार में रविवार को लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिली। दोनों बाजारों में सुबह से ही लोग चुनरियां, नारियल, लौंग, इलायची, फूल-मालाएं, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे।
दुकानदार बंसीलाल ने बताया कि पहले ग्राहकों को पूजा सामग्री और सजावटी सामान पर अधिक दाम चुकाने पड़ते थे। अब जीएसटी में कमी से दाम घटने पर बिक्री में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इससे ग्राहक भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें पूजा का सामान पहले की तुलना में सस्ता मिल रहा है। ग्राहक विजयपाल ने बताया कि एक ओर जहां दुकानदारों की बिक्री बढ़ी है, वहीं बाजार में विकल्प भी ज्यादा मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रौनक भी लेकर आता है। नवरात्रों के पहले ही दिन से दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया। इस बार बाजार में मां के स्वरूप की मांग ज्यादा देखी जा रही है। संवाद
12 कैथल के तलाई बाजार में नवरात्रे से पहले खरीदारी करते लोग संवाद