फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करोड़ों का बजट जारी, फिर भी पालिका अधिकारी नहीं ले रहे रुचि

Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई है। रविवार को कैथल में आयोजित जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जहां कलायत के पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक संयुक्त मांग पत्र सौंपते हुए नगर पालिका अधिकारियों पर विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगाया।

बजट होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया लंबित ः नाराज पार्षदों का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किए जाने के बावजूद, नगर पालिका अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को शुरू करने में रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन


अतिथि देवो भव की परंपरा के तहत पार्षदों ने पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर भगवान कपिल मुनि महाराज का चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मांग पत्र सौंपने वाले पार्षद में शामिल रहे ः कुमारी रेणू धानियां, कुलदीप दहिया, सचिन राणा, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महीपाल पंवार, संजय सिंगला, विनोद जेष्ठ, रवींद्र निर्मल बंटी सहित अन्य पार्षद।
विज्ञापन

मांग पत्र में कहा

n
वार्ड 1 में संत शिरोमणि गुरु रविदास सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है।

n
33 लाख की लागत से आधुनिक पुस्तकालय निर्माण होना है।

n
वार्ड 3 व 4 की जर्जर गलियों के सुधार हेतु भी बजट आवश्यक है।

ऐतिहासिक चौपालों के संरक्षण की मांग

n
पार्षद प्रदीप राणा और सचिन राणा ने वार्ड 5 की ऐतिहासिक मुढ़ाढ़ 360 चौपाल के संरक्षण व कायाकल्प के लिए 2.50 करोड़ रुपये का विशेष बजट देने की मांग की।

n
वार्ड 6 की निर्मल चौपाल भी वर्षों से जीर्ण अवस्था में है, जिसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता जताई गई।

अधर में परियोजनाएं

n
वार्ड 8 में प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर 1.27 करोड़ रुपये से बनने वाली भगवान विश्वकर्मा ई-लाइब्रेरी की टेंडर प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है।

n
महर्षि वाल्मीकि आश्रम के सौंदर्यीकरण की लगभग 1 करोड़ रुपये की योजना भी फाइलों में दबी है।

n
वार्ड 12 में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह मुद्दा विधानसभा बजट सत्र में भी उठ चुका है।
अन्य प्रमुख मांगें

n
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महाराजा अग्रसेन पार्क के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग पार्षद संजय सिंगला ने उठाई।

n
वार्ड 13 व आस-पास के क्षेत्रों में सार्वजनिक सामुदायिक भवन की आवश्यकता जताई गई।

n
प्राचीन जगदेव चौपाल के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये के बजट की मांग पार्षद प्रीत जगदेव द्वारा रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें