प्रताप गेट पर एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट छोड़कर का शव मकान में लटका मिला। मृतक ने अपनी सास, पत्नी व अन्य पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार कंबोज गामड़ी गुहला का रहने वाला राजेश कुमार पत्नी व बच्चों के साथ प्रताप गेट कैथल स्थित किराये के मकान में रहता था।
उसका शव घर में ही लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया तथा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक राजेश कुमार के सुसाइड नोट के आधार पर सास प्रकाशो देवी सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में कसे दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता रामकिशन ने बताया कि राजेश काफी दिनों से परेशान था और ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने बारे वह उन्हें भी बताता था। एसएचओ विरेंद्र खर्ब ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास, पत्नी व अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है सुसाइड नोट का मजमून
मुझे रात्रि 12 बजे अकेले जबरदस्ती श्मशान घाट में भेजकर तांत्रिक क्रियाएं करवाई जाती हैं। जब मेरी सास बीमार हुई थी, तो मैंने सास का इलाज कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में करवाया था। इस इलाज पर करीब 3.50 लाख रुपये खर्च आया। यह पैसे उसने अपनी बचत व जेवर बेचकर जुटाए। इसके अलावा परेशान करने व परिवार से बातचीत करने पर रोकने के लिए उसके मोबाइल से सभी नंबर डिलीट कर दिए जाते हैं। अगर बात करता हूं तो तलाक लेने की धमकी दी जाती है। उसके खाने व चाय में भी शमशान की राख मिलाकर दी जाती है। इन सबके पीछे मेरी सास प्रकाश कौर दोषी है।