फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही किया था पति का मर्डर

Sun, 17 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
 वीरवार रात्रि पूंडरी में की गई 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने ही अपने पति की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी पर बुरी नीयत रखता था। जिस कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


14 अप्रैल की रात्रि को पूंडरी के पाई गेट निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र पाल को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे उमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ के हत्या का केस दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस पूछताछ में मृतक की बेटी ने सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने  मृतक की पत्नी दर्शना देवी को तुरंत हिरासत में ले लिया। दर्शना देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी लड़की पर गलत नजर रखता था, जिससे वह परेशान थी। उसका बेटा भी अपने पिता की हरकतों   से तंग आकर रात को अपने ताऊ के घर सोता था। दर्शना ने बताया कि 14 अप्रैल की रात्रि को भी उसके पति जोगेंद्र पाल शराब पीकर घर आया और उसकी लड़की पर बुरी नियत डाली तो उसने गुस्से में आकर उस पर गर्म पानी उड़ेल दिया। इसके बाद कपड़े धोने वाली थापी उसके सिर व गर्दन में मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें