फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने पर हंगामा

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने पर सेल्समैन और ग्राहक में तकरार हो गई और देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वाइन शॉप पर मारपीट की घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुकान स्वामी ने ग्राहक के साथ जमकर मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन

 शनिवार शाम को लालपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने को लेकर ग्राहक शिव कुमार और सेल्समैनों में जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब का क्वार्टर लेने गया था तो सेल्समैन द्वारा 95 रुपये कीमत की शराब के 120 रुपये की मांग की गई।
विरोध करने पर अभद्रता करने लगा और अपने साथियों सहित उसे दुकान के अंदर खींचकर उसी बुरी तरह से पिटाई लगा दी। इतना ही नहीं उसने सेल्समैन पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस बीच छीनाझपटी में कुछ बोतलें भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के वक्त तमाम जनप्रतिनिधि इकट्ठा हो गये। मौके पर किच्छा कोतवाली के प्रभारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और ग्राहक की तहरीर पर शराब की दुकान के सेल्समैनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई और एहतियातन दुकान बंद करा दी। फिलहाल मौके पर पुलिस पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन


पुलिस को दुकान बंद कराने का अधिकार नहीं
आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस को दुकान बंद कराने का अधिकार नहीं है, इससे राजस्व का नुकसान होता है। केवल जिलाधिकारी ही दुकान बंद करा सकते हैं। अप्रैल से शराब के दाम बढ़ गए हैं मगर विभाग ने रेट बढ़ोतरी के रेपर नहीं चिपकाये हैं। यह रेपर कंपनी से ही चिपकाये गए होंगे, जिसकी सूचना विभाग को नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें