फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दो जिला पार्षदों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते किया काबू, कैथल में पंचकूला की एसीबी टीम ने की कार्रवाई

Thu, 18 Jan 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

अपने वार्ड में करवाए गए विकास कार्य के बाद ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रुपये मांगे थे। टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में पंचकूला की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार देर शाम शहर में दो जिला पार्षदों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीबी पंचकूला की टीम ने दोनों ही पार्षदों से रिश्वत के रूप में मांगी गई एक लाख रुपये की राशि भी बरामद की है। यह कार्रवाई पंचकूला एसीबी के डीएसपी विजय नेहरा के नेतृत्व में की गई है।

विज्ञापन


इस मामले में हिसार निवासी ठेकेदार बिजेंद्र कीशिकायत पर जिला पार्षद विक्रम और भारत हरसौला को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना दी थी।

इसके बाद ब्यूरो की टीम ने पार्षदों पर दबिश देने की योजना बनाई। फिर गुरुवार शाम के समय ठेकेदार ने एक लाख रुपये की राशि दोनों ही पार्षदों को बुलाकर दी थी। इस पर ही पंचकूला एसीबी ने दोनों पार्षदों को काबू किया। इस मामले में अभी तक एसीबी की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला एसीबी टीम के डीएसपी विजय नेहरा ने बताया कि ठेकेदार बिजेंद्र ने उन्हें उसके द्वारा किए गए विकास कार्य के बिल पास करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें