फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौर में एटीएम लूटने की कोशिश

Thu, 19 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार रात गांव मटौर स्थित स्टेट बैंक पटियाला के एटीएम तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधक हरेंद्र अस्ता ने बताया कि वीरवार सुबह जब वे बैंक पहुंचे तो देखा कि एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया था। शटर का एक ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कलायत पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला था। प्रबंधक ने बताया कि चोर एटीएम कक्ष के अंदर दाखिल नहीं हो पाए।

मालूम हो कि इससे पूर्व कलायत के स्टेट बैंक पटियाला के बाहर लगे एटीएम को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। बहुत ही सफाई से लुटेरे कलायत के एटीएम के सीसीटीवी कैमरे बं कर एटीएम को खोल कर लाखों रुपये की नकदी को उड़ा कर ले गए थे। कलायत ही नहीं जिन भी गांवों में बैंक की शाखाएं हैं वहां सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्था न होने के कारण एटीएम राम भरोसे हैं। कलायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


कैथल में कुछ दिन पहले लूटा था एटीएम
कुछ दिन पहले लघु सचिवालय के सामने से लुटेरों ने एटीएम को लूटा था। इस मामले में चार सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लघु सचिवालय के सामने से पीएनबी के एटीएम को लुटेरे गार्ड को बंदी बनाकर लूट कर ले गए थे। इसके बाद कलायत के गांव मटौर में भी लूट की वारदात का अंजाम देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें