फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बेटी को झाड़ियों में फेंकने वाली मां गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
निक्कू वार्ड में भर्ती है नवजात परी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवजात बेटी को झाड़ियों में फेंकने वाली मां को पुलिस ने महिलाओं की जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को जिला अस्पताल के निक्कू वार्ड में दाखिल करवाया गया है। उधर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने अस्पताल में दाखिल बच्ची का हाल-चाल जाना। अस्पताल से छुट्टी के बाद बच्ची को मां की सहमति से सीडब्ल्यूसी स्टेट एडॉप्शन एजेंसी को सौंप सकती है लेकिन इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात करीब दस बजे हनुमान वाटिका के निकट कुछ महिलाओं ने एक बच्ची को झाड़ियों में रोते हुए पाया।  बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि बच्ची का जन्म जिला अस्पताल में ही 6 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। उसकी मां उसे लेकर करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से चली गई थी। बच्ची को अब अस्पताल के निक्कू वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर उसकी हालत को ठीक बता रहे हैं, लेकिन उसे ऑक्सीजन दी जा रही है।

उधर, मामले की सूचना मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने महिला सदस्य के साथ जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बच्ची का हाल-चाल जाना। सुरेंद्र ने कहा कि बच्ची को 48 घंटे तक जिला अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह ठीक होने पर बच्ची की मां की सहमति से बाल कल्याण समिति इस बच्ची को स्टेट एडॉप्शन एजेंसी पंचकूला को सौंप सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल कुमार ने भी कहा कि बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन


मत मारी गई थी मेरी...
पुलिस ने बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सुखेदई नामक महिला की शिकायत पर इस मां के खिलाफ बच्ची को फेंकने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस हिरासत में हुई बातचीत में बताया कि वह अकेली अस्पताल पहुंची थी। उसके पास पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे की उम्र 15 साल है तो बेटियों की उम्र 7 व 12 साल है। वह मिड डे मील बनाने का काम करती है। गरीबी के कारण उसकी मत मारी गई थी। उसे अपने किए पर पछतावा है।


डॉक्टरों की राय पर होगी अगली कार्रवाई
एसएचओ सिविल लाइन रामचंद्र ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल करवाकर चिकित्सीय सलाह के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चूंकि वह जच्चा है, यदि डॉक्टर उसे अस्पताल में दाखिल करने के लिए कहेेंगे तो उसे वहीं दाखिल करवाया जाएगा। यदि फिट हुई तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें