फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गुहला का तत्कालीन तहसीलदार गिरफ्तार, रिश्वत मांगने का आरोप, पहले ही पकड़ा जा चुका है क्लर्क

Fri, 18 Jul 2025 09:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला की टीम ने शुक्रवार शाम के समय पिछले पांच महीने से फरार चल रहे गुहला के पूर्व तहसीलदार मंजीत मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल के गुहला के तत्कालीन तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार मंजीत मलिक को रिश्वत मांगने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन


राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला की टीम ने शुक्रवार शाम के समय पिछले पांच महीने से फरार चल रहे गुहला के पूर्व तहसीलदार मंजीत मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई एसीबी अंबाला के डीएसपी मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में की गई। तहसीलदार मनजीत मलिक को लघु सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया गया है। तहसीलदार पर रजिस्ट्री के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। जबकि इस मामले में गुहला तहसील का क्लर्क पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। 

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अमर सिटी कॉलोनी चीका जिला कैथल में 151 गज का प्लाट खरीदा था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री वह अपनी भाभी के नाम करवाने के लिए मंजीत मलिक, तत्कालीन तहसीलदार गुहला, जिला कैथल से मिला। उसने उसको प्रदीप रजिस्ट्री क्लर्क, कार्यालय तहसील गुहला से मिलने के लिए कहा। जब वह आरोपी प्रदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल से मिला तो आरोपी प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा उसकी भाभी के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करनेे की एवज में उससे 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की। 
विज्ञापन


उपरोक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला ने आरोपी प्रदीप कुमार रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था व आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 6 दिनांक  18 फरवरी 2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 व 61(2) बीएनएस थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया था।

इस अभियोग में आरोपी तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क प्रदीप कुमार का चालान एक जुलाई 2025 को न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है। अंबाला एसीबी के डीएसपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि फरार चल रहे गुहला के पूर्व तहसीलदार को शुक्रवार शाम करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया है। अब उसे शनिवार दोपहर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें