फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से 6 वार: कार्यक्रम में हुई कहासुनी बनी वजह, हमला करने वाले तीनों हैं रिश्तेदार

Fri, 03 Apr 2026 04:32 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

परिजनों के अनुसार इस जानलेवा हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों के मन में रंजिश बरकरार थी।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रणधीर सिनेमा मार्केट के पास वजीर खेड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोर विकास पर तीन युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से 6-7 बार वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित अपने चाचा सौरभ के साथ गांव से बस में सवार होकर कैथल आ रहा था। जैसे ही बस रुकी तो हमला कर दिया गया। तीनों आरोपी घायल किशोर के रिश्तेदार हैं। सौरभ ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को वे पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे। जैसे ही बस से उतरे तो उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 को दी और घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। आरोपी गांव कैलरम के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हुई कहासुनी बनी वजह
परिजनों के अनुसार इस जानलेवा हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों के मन में रंजिश बरकरार थी। हमला करने वाले तीनों आरोपी पीड़ित के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वारदात के समय पीड़ित अपने चाचा के साथ बस में सवार होकर वजीर खेड़ा से कैथल शहर आ रहा था। जैसे ही वे रणधीर सिनेमा मार्केट के पास पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मौका देखते ही किशोर पर हमला बोल दिया। दिनदिहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी
शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। पीड़ित के पिता का कहना है कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करवानी है। युवक की हालत भी स्थिर है। शिकायत के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें