फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, चौकीदार ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल चौकीदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार रात एक महिला ने गांव खानपुर के पांच युवकों पर छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया। वहीं पुलिस को फोन करने वाले चौकीदार ने दबाव डालने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


गांव सदर थाना एरिया के एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि वह 22 मार्च को देर शाम गांव खानपुर स्थित जिला खेल स्टेडियम में पुलिस की भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी करने के लिए गई थी। इस दौरान स्टेडियम में गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। महिला पुलिस थाने महिला की शिकायत पर आरोपी संजू, मन्नू, राजेश, रोहताश व टीटू निवासी गांव खानपुर के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर दोनों गांव की पंचायत भी हुई थी, लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। पुलिस ने शुक्रवार को ही इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
वहीं शनिवार सुबह खेल स्टेडियम के चौकीदार राजेश उर्फ टिंकू ने जहरीला पदार्थ पी लिया। राजेश को परिजनों ने शहर के शाह अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल राजेश ने कहा कि उसे कई दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसने बताया कि 22 मार्च को देर रात करीब 8 बजे 2 युवक और एक महिला स्टेडियम में आए थे। उस समय वह स्टेडियम का गेट बंद कर रहा था। युवकों ने उसे गेट बंद करने से रोक दिया। उस समय कुछ युवक वहां पर उपस्थित थे। उनकी कहासुनी अवश्य हुई थी, लेकिन महिला से छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं हुई। इसके बाद उसने विभाग के अधिकारियों को फोन किया। अधिकारी ने 100 नंबर पर फोन करने के लिए बोला। 100 नंबर पर से उसे सदर थाना में फोन करने के लिए बोला गया। सदर थाने में फोन करने पर भी कोई नहीं आया। 2 दिन पहले भी उसने मामले की शिकायत पुलिस एसपी को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस पर कई अन्य युवकों के नाम लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे पंचायत में भी धमकाया गया और जबरदस्ती कुछ युवकों के नाम लिखवाए गए।

शिकायत में चौकीदार का नाम नहीं
मामले की जांच अधिकारी महिला थाने की हेड कांस्टेबल सुदेश देवी ने बताया कि शिकायत में चौकीदार का नाम नहीं है, लेकिन एक ही नाम के 2 व्यक्ति भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि चौकीदार ने ही पंचायत में युवकों के नाम रखे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चौकीदार द्वारा जहर पीने की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

मामले की जांच करवाएंगे : कर्मचंद
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कर्मचंद ने बताया कि आज छुट्टी थी और 2 दिन पहले अंबाला में कुश्ती दंगल में उनकी ड्यूटी थी, जिस कारण वह कई दिनों से स्टेडियम में भी नहीं गए। वह अभी कर्मचारियों को भेजकर मामले की जांच करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें