फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: टावर पर चढ़ा व्यक्ति, जमीनी विवाद का बताया जा रहा मामला, घटनास्थल पर जुटी भीड़

Thu, 20 Apr 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में एक आदमी के टावर पर चढ़ने हड़कंप मच गया। व्यक्ति के टावर पर चढ़ने के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद यहां मौके पर पुलिस भी पहुंची और व्यक्ति को समझाने में जुटी रही। फिर साढ़े तीन घंटे के कशमकश के बाद वह नीचे उतरा।
विज्ञापन
कैथल में व्यक्ति टावर पर चढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल की अमरगढ़ गामड़ी में एक व्यक्ति सुबह के समय टावर पर चढ़ गया। व्यक्ति के टावर पर चढऩे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद यहां मौके पर पुलिस भी पहुंची और व्यक्ति को समझाने में जुटी रही। फिर साढ़े तीन घंटे के कशमकश के बाद वह नीचे उतरा। जानकारी अनुसार गांव क्योडक़ निवासी महावीर वीरवार सुबह करीब नौ बजे जमीनी विवाद के चलते टावर पर चढ़ गया था।

विज्ञापन


मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा भी पहुंची
इसके बाद मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा भी पहुंची। पुलिस व प्रशासन की तरफ से महावीर को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किए। शुरुआत में एक बार उसे टावर से नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू की टीम को बुलाना पड़ा। परंतु करीब साढ़े तीन घंटे की कशमकश के बाद वह अपने आप ही टावर से उतर गया। तहसीलदार सुदेश मेहरा ने बताया कि व्यक्ति के टावर पर चढऩे की जानकारी मिलने के बाद वह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हैड कांस्टेबल जगबीर मौके पर मौजूद रहे
पहले तो काफी समय तक नीचे नहीं उतरा। परंतु दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने टावर से नीचे उतर आया। व्यक्ति के टावर पर नीचे उतरने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उसने बताया कि वह अपने चाचा से जमीनी विवाद के कारण टावर पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि महावीर पहले भी अपने गांव क्योड़क में टावर पर चढ़ चुका है। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हैड कांस्टेबल जगबीर भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें