कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने लुटेरों के गिरोह को असला उपलब्ध करवाने के मामले में मोस्टवांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना के आरोप में एक अन्य मामला दर्ज कर किया है। करीब एक वर्ष पहले राहगीरों को लूटने की कोशिश कर रहे 4 आरोपियों को क्राइम सीआईए-2 द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 अवैध देशी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस, एक हैंड ग्रैनेड व 2 बाइक बरामद की गई थी। जिसमें असलाह उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति की पुलिस को तलाश थी।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अगस्त 2015 की रात मांडी रोड पुलिया के पास लूट के लिए घात लगाए बैठे खतरनाक हथियारों से लैस 4 बदमाशों को काबू किया था। उनके कब्जे से 3 अवैध देशी कट्टे, 5 कारतूस, एक जिंदा हैंड ग्रेनेड व दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि असलाह उनको अलेवा जिला जींद निवासी सोनू द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। कई बार रेड के बाद आरोपी काबू नहीं आ सका। जिसक न्यायालय द्वारा वांटेड अपराधी करार दे दिया गया था। एसपी ने बताया एक सूचना मिलने पर सीआईए-1 पुलिस के सबइंस्पेक्टर रणबीर सिंह की टीम द्वारा आरोपी सोनू निवासी अलेवा जींद बाइपास कैथल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में धारा 174ए अंतर्गत एक अन्य मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी का शनिवार को अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।