फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग पर रिश्वत मांगने वाला लिपिक व दलाल दबोचा

Tue, 26 Sep 2023 04:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

विजिलेंस कैथल की टीम ने भैणी माजरा में कार्रवाई की। शहर निवासी वरुण से रिश्वत मांगी थी। आरोपी धमेंद्र पंचकूला स्थित गृह मंत्रालय में कार्यरत है। भैणी माजरा गांव में दलाल ने रिश्वत लेने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस कैथल की टीम ने मंगलवार को ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग पर रिश्वत मांगने के आरोप में लिपिक व दलाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले मेंलिपिक ने शहर निवासी युवक से शस्त्र का लाइसेंस बनाने की मांग पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उसने कैथल के ही निवासी संदीप के माध्यम से उसे रुपये भिजवाने की बात कही। यह पूरी बात वाट्सएप कॉल के माध्यम से जरिए हुई थी। इसके बाद मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने भैणी माजरा गांव में ग्योंग रोड पर छापामार कार्रवाई की और उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन


विजिलेंस कैथल के प्रभारी सूबेसिंह सैनी ने बताया कि उन्हें 25 सितंबर को एक शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता वरुण ने उन्हें जानकारी दी कि उसने दिसंबर 2022 में ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया था। उसका नौ महीने के बाद भी लाइसेंस नहीं बना। इसके बाद उसने पंचकूलास्थित गृह मंत्रालय में कार्यरत लिपिक धमेंद्र गहलोत से बातचीत की।

इसके बाद उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने कहा कि वह 50 हजार रुपये भैणी माजरा गांव में संदीप को उसके खेतों में देकर आए। उसने संदीप को 40 हजार रुपये खेतों में संदीप को दिए। उसे मौके पर टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन


सूबे सिंह ने बताया कि तुरंत आरोपी लिपिक को पंचकूला से विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार कर कैथल में लाया गया। अब संदीप व लिपिक धमेंद्र गहलोत को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें