फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की हत्या करने के लिए कोर्ट के पास छिपाना चाहता था पिस्तौल

Sun, 07 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जेल मेें बंद गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग की हत्या की नीयत से न्यायिक परिसर के पास पिस्तौल छिपाने आए एक कुख्यात बदमाश को पुलिस धर दबोचा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जाखौली निवासी सुनील कुमार उर्फ मिड्डी डकैती, लूट सहित कई संगीन अपराधों में आरोपी है। एक मामले में 10 साल के कारावास की सजा काट रहा सुनील पैरोल पर जेल से बाहर आया था। शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे न्यायिक परिसर के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में उसने बताया कि वह गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग की हत्या की नीयत से पिस्तौल लेकर आया था जिसे वह न्यायिक परिसर के पास ही छिपाना चाहता था ताकि जब भी पुलिस पेशी के लिए सुरेंद्र ग्योंग को यहां लेकर आए, उस पर हमला कर उसकी हत्या कर सके।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सुनील कुमार पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह सुरेंद्र ग्योंग गैंग के विरोधी गुट से है। गैंगवार के चलते वह यहां वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इन्होंने किया काबू
सीआईए वन के महेंद्र सिंह एएसआई, ईएएसआई सतपाल सिंह, सिपाही राजेश कुमार की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। मामले के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सुनील ने स्वीकार किया कि वह सुरेंद्र ग्योंग की हत्या की नीयत से यहां पिस्तौल छिपाने आया था। वह सुरेंद्र की पेशी के दौरान हत्या करना चाहता था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

गैंगस्टर पर भी कई मामले दर्ज
वहीं सुरेंद्र ग्योंग भी हत्या, डकैती, फिरौती सहित कई संगीन मामलों में आरोपी एवं दोषी करार दिया जा चुका है। इस समय वह करनाल जेल में बंद है।

कई मामलों में आरोपी सुरेंद्र ग्योंग को मारने की साजिश से न्यायिक परिसर के पास सुनील कुमार पिस्तौल छिपाने के लिए आया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें