फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त में एक करोड़ की धोखाधड़ी

Mon, 23 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला में जमीन के सौदे में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलायत के गांव खरक-पांडवा के निवासी रामकरण ने गुहला पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार उसने गांव कांगथली में एक जमीन का सौदा आजाद, गुरबख्श, खनो देवी निवासी कांगथली, गांव पीड़ल निवासी गुरमेल, गांव भूना निवासी कर्म सिंह, पारता निवासी गुरमेज से किया था।
विज्ञापन


जमीन के एवज में उसने एक करोड़ बतौर बयाना भी दे दिया था। करार अनुसार 1 अक्तूबर, 2013 को रजिस्ट्री करवानी थी। वह रजिस्ट्री के बकाया पैसे लेकर गुहला तहसील में पहुंच गया था लेकिन आरोपी रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने बार-बार आरोपियों से रजिस्ट्री करवाने के लिए निवेदन किया।

कई बार पंचायत भी की, लेकिन आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही उनके रुपये वापस किए। गुहला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी है। मामले की जांच कर रहे सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें