एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
गांव रमाना-रमानी की महिला सरपंच बीरमति पत्नी कृष्ण कुमार पर 10वीं के फर्जी सर्टिफिकेट पर सरपंच बनने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रमाना-रमानी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने सरपंच बीरमति के सर्टिफिकेट्स की जांच करवाई थी और जहां से उसने 10वीं का सर्टिफिकेट लिया है, वहां से उसके सर्टिफिकेट की जांच में संबंधित बोर्ड ने उनके सर्टिफिकेट को फर्जी बताया है। जिसकी जांच बीडीपीओ ने डीडीपीओ की सौंपी थी। जांच में महिला सरपंच की डिग्री फर्जी पाई गई है।
पूंडरी थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि गांव रमाना-रमाणी के निवासी सुरेश की शिकायत पर गांव की महिला सरपंच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सुरेश ने शिकायत बीडीपीओ को दी थी। इसके बाद डीडीपीओ को जांच के आदेश जारी हुए थे। जांच में महिला सरपंच के प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए। जिसकी शिकायत थाने में आई थी पुलिस ने गांव रमाना-रमाणी की सरपंच बीरमति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीडीपीओ जितेन्द्र अहलावत ने बताया कि रमाना-रमाणी गांव के सरपंच के दसवीं के प्रमाण-पत्र फर्जी पाया गया है। पुलिस को इसके लिए एफआईआर करने के आदेश जारी किए गए है।