कैथल में अज्ञात द्वारा कैथल के एसपी मकसूद अहमद की इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो लगाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैथल के एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली है कि उसकी किसी ने नकली इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। नकली आईडी से संदेश भेजकर आरोपी कुछ रुपयों की मांग की है।
मैसेज कर मांगे 25 हजार
पहले अज्ञात व्यक्ति ने किसी के पास हेलो का संदेश भेजा है। उसके बाद क्या हाल है। इसके बारे में जानकारी ली है। फिर अज्ञात ने कहा कि आपसे एक काम है। उसके बाद बोला की आपके पास फोन पे है क्या। कुछ रुपयों की जरूरत है। वह ये रुपये कल वापस कर देगा। साइबर थाना की पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर एसपी मकसूद अहमद की 12 फोटो लगाई हुई है। डीएसपी सज्जन सिंह की फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर उनकी जान पहचान के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठग लिए थे। इसकी शिकायत कैथल निवासी जिले सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।