फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Fri, 25 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जली हुई कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव कक्योर माजरा से नौच के मार्ग पर पाबसर के जंगल में एक सफेद रंग की ट्योटा कार में एक व्यक्ति का जला हुआ कंकाल मिला है। मृतक चालक सीट पर बैठा था। उसकी हड्डियां जल कर बिखर चुकी थी। जैसे ही क्षेत्र के लोगों ने जली हुई कार में कंकाल देखा तो पुलिस को सूचना दी। जंगल में जला हुआ कंकाल मिलने से आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सीवन पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि इस मामले की बारीकि से जांच की जा रही है कि यह कार जंगल में कैसे पहुंची और यह शव व कार किसकी है। जल्द ही मामला साफ कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 302 व 201 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी किसी पेड़ से नहीं टकराई है। उसको आग जरूरी लगी हुई है। आग लगने के कारण ही व्यक्ति का शव बुरी तरह से जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें