फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिलाओं के जेवरात चोरी करने वाले दो महिलाएं काबू

Thu, 17 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लिफ्ट देकर महिलाओं के जेवरात चोरी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह की दो महिलाओं को सीआईए-2 पुलिस ने काबू किया है। जिसका अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।  
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के एएसआई जयभगवान की टीम में थाना महिला पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल कविता देवी व महिला कांस्टेबल सुनील देवी को शामिल कर पंजाब के सुनाम में रेड मारी गई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपी महिला जीतो देवी व गेजो देवी निवासी सैंसी बस्ती सुनाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह फिरोजपुर निवासी विधवा महिला रामरती अपनी बहन रामचंदी पत्नी जयसिंह के साथ सीवन बस अड्डा पर कैथल जाने के लिए बस की इंतजार में खेड़ी थी। चीका की तरफ से आई एक कार में सवार तीन औरतों ने गाड़ी रोक कर दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। सीवन नहर से निकलते ही उन्होंने गाड़ी में भीड़ होने की कहते चालक से गाड़ी रुकवाई ओर उनको नीचे उतार कर चली गई। तभी रामरती ने अपने गले की दो तोले सोने की चेन गायब मिली। जिसे कार सवार औरतें चुराकर ले गई थी। इस मामले में आरोपी महिला प्रीतो देवी निवासी सुनाम पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है। जिसके कब्जे में उसके मकान से सीआईए-2 पुलिस द्वारा चोरी हुए सोने की चेन बरामद की जा चुकी है। वारदात में आरोपी महिलाओं के गाड़ी चालक की गिरफ्तारी, गाड़ी की बरामदगी के लिए एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें