नौ अक्तूबर को केमिस्ट की दुकान में दुष्कर्म के बाद वीडियो क्लिपिंग बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ क्लिपिंग को व्हाट्स-एप पर डालकर कर ब्लैकमेल करने के आरोप में उसके दो साथियों को भी काबू कर लिाया है। उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक एक विवाहित नौ अक्तूबर को दवा लेने गई थी। महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी स्टोर संचालक ने दवा के बहाने महिला को कोई नशीला इंजेक्शन व गोली देकर बेहोश कर दिया।
स्टोर के अंदर ही उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान अपने साथियों की मदद से अश्लील वीडियो भी बना लिया तथा बाद में क्लिपिंग को व्हाट्स-एप पर डाल दिया।
मामले की जांच एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर राजवंती देवी ने की। उन्होंने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जिसका 25 अक्तूबर को ही अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोबाइल फोन से अश्लील विडियो क्लिप बनाने वाले उसके साथी बाद में उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे नकदी ऐंठने लगे तथा एक लाख रुपये देने के बाद भी जब वे 29 लाख की मांग करने लगे।
जिसे अदा न करने पर उन्होंने बाद में वीडियो को व्हाट्स-एप पर वायरल कर दिया। इन दोनों को इंस्पेक्टर राजवंती ने काबू कर लिया। सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।