फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट के लिए छोड़ी कार, चोरों ने उड़ाए एक लाख

Sat, 13 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर एक व्यक्ति अपनी कार को पांच मिनट के लिए छोड़कर किसी काम से गया था। पीछे से चोर कार में से एक लाख 10 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव नौच निवासी पालाराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंक से एक लाख 10 हजार रुपये लेकर लेकर आया। बैंक से पैसे लेने के बाद उसने पैसों से भरा बैग विजय बैंक के सामने खड़ी कार में रख दिया और पांच मिनट के लिए एक दुकान पर किसी काम से चला गया।

जब पांच मिनट बाद वापस आया तो कार में से पैसों से भरा बैग गायब था जिसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें