फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी ने फांसी लगाई

Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी में नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी युवक ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कर्मियों पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में रोष प्रकट किया। बाद में पुलिस ने पूंडरी पुलिस के अज्ञात पुलिस कर्मचारियों से खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूंडरी के एक व्यक्ति की शिकायत पर पूंडरी थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया। इसमें इस व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि गांव भाणा निवासी बलविंद्र सिंह ने तरसेम म्यौली एवं भाणा के ही ऋषिपाल के साथ मिलकर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पूछताछ के लिए ऋषिपाल को पुलिस थाने में बुलाया गया था। इसके बाद ऋषिपाल ने वीरवार सुबह चार बजे घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों पर ऋषिपाल (23) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रोष जताया।
विज्ञापन


ऋषिपाल के पिता बलवंत, जीजा रोहताश सहित अन्य परिजनों ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर था। उसका लड़की के अपहरण के मामले से कोई मतलब नहीं था। उसे झूठे केस में फंसाते हुए पूंडरी पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस थाने में बुलाकर मारपीट की।

बाद में मौजिज व्यक्तियों के कहने पर ही उसे छोड़ा गया। पुलिस द्वारा दी गई मानसिक एवं शारीरिक यातना के कारण ऋषिपाल की मौत को पुलिस हिरासत में मौत माना जाए। इस मामले में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया जाए।

बवाल की सूचना मिलने पर अस्पताल डीएसपी सतीश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों की शिकायत लेकर उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में परिजनों कर एक प्रतिनिधिमंडल एसपी व डीसी से भी मिला।

पुलिस ने इस मामले में पूंडरी पुलिस चौकी के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने एवं एससीएसटी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, एसएचओ पूंडरी

मामले की छानबीन की जाएगी। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
कृष्ण मुरारी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें