छेड़छाड़ व दुराचार के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीआरओ ने बताया कि गुहला थाना के सब इंस्पेक्टर अजीत राय ने आरोपी किरनपाल सिंह निवासी गोंदर थाना निसिंग जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी किसी रिश्तेदारी के गांव खरौदी में फोटोग्राफर की दुकान किए हुए है।
27 मई की रात एक मकान के अंदर अवैध प्रवेश करते हुए घर में सोई हुई युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की द्वारा शोर मचाने बाद परिजनों के जाग जाने पर आरोपी मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया। एक अन्य मामले में महिला पुलिस के एएसआई वीना की टीम ने दुराचार के मामले में आरोपी शुभम निवासी प्रताप नगर पट्टी कोथ पाड़ला रोड कैथल विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा 22 मई की शाम एक नाबालिग छात्रा को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में दुराचार किया गया। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए है।