फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: डीएसपी की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर 25 हजार रुपये ठगे, गूगल-पे पर कराया भुगतान

Mon, 30 Jan 2023 04:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

साइबर थाने में मामले की शिकायत दी गई है। साथ ही मामला संज्ञान में आने पर डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति का संदेश आए तो वो यकीन न करें।
विज्ञापन
डीएसपी सज्जन सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में अज्ञात ने कलायत के डीएसपी सज्जन सिंह की फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर उनकी जान पहचान के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत कैथल निवासी जिले सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी है।

विज्ञापन


जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 29 जनवरी को शाम के सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। उस नंबर पर डीएसपी कलायत सज्जन सिंह की डीपी लगी थी। अज्ञात ने पहले संदेश में उसे बताया कि वह डीएसपी सज्जन सिंह बोल रहा है।

उसे 25 हजार रुपये की जरूरत पड़ गई है। वह उसके पास गूगल पे कर दें। उसने व्हाट्सएप के माध्यम से गूगल पे का नंबर दिया और 25 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद फिर से दोबारा अज्ञात ने संदेश भेजा। इसके बाद फिर से संदेश आया कि उसे 20 हजार रुपये की और जरूरत है। इसके बाद उसने डीएसपी को यह जानकारी दी तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन


अब डीएसपी ने अज्ञात द्वारा पैसों की मांग करने की जानकारी अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर देकर लोगों को सचेत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। डीएसपी सज्जन ने बताया कि व्हाट्सएप के स्टेटस पर किसी अज्ञात द्वारा उनकी प्रोफाइल फोटो लगा कर रुपयों की मांग की जा रही है। कोई भी नंबर पर रुपये न भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें