फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन युवकों ने दुकान पर किया हमला

Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में रविवार दोपहर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक दुकान पर हमला कर दिया। हमलावरों के निशाने पर दुकान में काम करने वाला जमादार था। हालांकि युवकों को देखकर जमादार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वहीं दुकान में एक किसान को एक लाख 10 हजार रुपये दे रहे मुनीम व किसान दुकान से बाहर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


हमलावरों को जब जमादार नहीं मिला तो वे दुकान में तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद दुकान से एक लाख 10 हजार रुपये गायब थे। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मामला मार पीटकर पैसे लूटने का है या फिर चोरी का। जांच की सूई जमादार पर टिकी है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था।


नई अनाज मंडी में सुरता राम राजेंद्र कुमार नाम से फर्म पर नौकरी कर रहे मुनीम तरसेम ने बताया कि वह रविवार को गांव शेरगढ़ के किसान बसी राम को उसकी फसल बुआई के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि दे रहा था। इसी बीच अचानक आधा दर्जन से अधिक युवक हाथों में गंड़ासी व डंडे लेकर आ घुसे। आते ही इन युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


दुकान का जमादार इन युवकों को देखते ही ऊपर जा चढ़ा। कुछ युवक उसके पीछे-पीछे ऊपर भी गए, लेकिन जमादार ने खुद को एक कमरे में बंद करके बचाया। इसी बीच वह खुद पैसे वहीं छोड़ किसान बसी राम के साथ दुकान छोड़कर बाहर भाग गए। बाहर आकर जैसे ही उन्होंने शोर मचाया तो युवक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए बाहर खड़े तीन मोटर साइकिल से फरार हो गए। जब उन्होंने दुकान में जाकर देखा तो पैसे गायब थे। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अनाज मंडी प्रभारी बख्शा सिंह मौके पर पहुंच गए।


बख्शा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमादार के साथ एक दिन पहले कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। जिस कारण यह मारपीट का मामला लगता है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि कहां गई, हमलावर युवक पैसे ले गए या फिर कोई और? जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें