फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई राममेहर पर जेल में हमला

Fri, 15 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
एएसआई पर जेल में हमला - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। दो दिन पहले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किए गए एएसआई राममेहर पर जिला जेल में दर्जन भर से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एएसआई को घायलावस्था में जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां सिर में गंभीर चोटों के कारण बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एक केस में 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किए गए एएसआई राममेहर को जिला जेल में भेजा गया था। जहां वीरवार दोपहर को एक बैरक में बंद युवक उन्हें बुलाकर अपनी बैरक में ले गए। जहां चादर डालकर उस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में राममेहर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में राममेहर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे कैदी वार्ड में दाखिल किया गया है। सिर में अधिक चोट आने के कारण अचेतावस्था में हैं। और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। चिकित्सकों ने बताया कि 24 घंटे बाद तक ही वे बयान दे पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, जेल सूत्रों के अनुसार यह हमला जाट आरक्षण आंदोलन की कार्रवाई की रंजिश में हो सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

वर्जन::::::::
एसपी सूमेर प्रताप सिंह ने बताया कि जेल में पुलिस कर्मचारी पर हमले की सूचना आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां अचेतावस्था में होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए। उसके बयान लेने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेल से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रही है। जिसमे पता लगाया जाएगा कि किसने उसे पीटा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें