फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, एक की मौत, 14 घायल

Fri, 15 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक बजे बारात से लौट रही एक पिकअप पलट गई। पिकअप सवार बैंड पार्टी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। खानपुर निवासी हरीबाबू की पुत्री रचना का बुधवार को विवाह समारोह था। उसका विवाह कन्नौज कोतवाली के शरीफपुर मुर्रा गांव निवासी रामपाल पुत्र ओमप्रकाश के साथ तय था।
विज्ञापन


बारात के लिए तिर्वा से एक बैंड पार्टी तय की थी। रात एक बजे के करीब द्वारचार की रस्म खत्म होने के बाद बैंड पार्टी एक पिकअप वैन से तिर्वा की ओर आ रही थी। गांव से बाहर वैन सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार औरैया (बेला) भदौरा निवासी बहादुर (55) पुत्र गिरीशचंद्र की मौके पर मौत हो गई।

इसके अलावा ठठिाया के हजियापुर निवासी ताजुद्दीन पुत्र मार्फत, सलमान पुत्र सलामत, डंपी पुत्र दरब, गुड्डू पुत्र रियासत, राकेश पुत्र मेहराम, शकील पुत्र शरीफ, शीलू पुत्र पिंटू, युगुल किशोर पुत्र मेवाराम, रियाज पुत्र इलाउद्दीन, श्यामबाबू पुत्र किशोरीलाल, शाबिर व जाकिर पुत्रगण ठेकेदार, यूनुस घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भेजा। आठ घायलों को गुरुवार दोपहर के बाद छुट्टी दे दी गई। छह घायलों का उपचार अभी चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें