फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत, दो व्यक्ति गंभीर

Sat, 29 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक पांच वर्षीय बच्ची व दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा शुक्रवार की सुबह गांव सिरटा में हुआ। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


गांव सिरटा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सिरटा निवासी रोशन ने पुलिस को बताया कि चीका निवासी पांच वर्षीय उसकी दोहती जरीना उनके पास रह रही थी। शुक्रवार सुबह वह गली में खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जरीना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि रोशन की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक सिरटा निवासी दयानंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरा हादसा गांव शिमला के पास दो कारों की भिड़ंत होने से दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरवाना निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह कार लेकर कैथल जिले में आया था। जब वे शिमला गांव के पास पहुंचे तो तेज गति व लापरवाही से आ रहे अज्ञात कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में शिकायतकर्ता व उसके साथ बैठा व्यक्ति संजय घायल हो गए। कलायत थाने से एएसआइ ओमप्रकाश ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस कार के साथ हादसा हुआ उसके नंबर मिल गए हैं। आरोपी का पता लगाकर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें