फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच घायल, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह हुई मारपीट के मामले में लगभग नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में बलराज नगर निवासी एक महिला कमलेश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास तीन लडक़े व एक लड़की है। उसके पति मजदूरी करते हैं। 29 जनवरी को उसके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कामों पर गए हुए थे। वह और उसकी लड़की घर पर थे। इस दौरान उसकी के मोहल्ले के एक व्यक्ति लख्मी ने उन दोनों मां-बेटी के साथ गाली-गलौच की। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में गांव बालू निवासी जोरा सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पिछले साल 7 अक्तूबर को वह और उसका भाई मेवा अपने खेतों में पानी दे रहा थे। इस दौरान गांव के ही वकील, उसकी पत्नी केलो, पुत्र बिन्द्र, चन्द्र दत उर्फ बेदु व उसकी पत्नी कृष्णा ने उनके साथ मारपीट की। एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 30 जनवरी को संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरे मामले में गांव नानकपुरा निवासी रूपलाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने ज्ञान मार्केट में अपनी दूध की दुकान की हुई है। 21 जनवरी को शाम 8 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर रहा था। इस दौरान मिठु सिंह रामनगर, सोमनाथ कांगथली व सूरज कांगथली ने आकर उनके ऊपर लाठी व डंडो से हमला कर दिया, जिससे उसको काफी चोटें आई। हेड कांस्टेबल महिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें