फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तों के माध्यम से ज्यादा राशि देने का झांसा देकर

विज्ञापन
विज्ञापन
किस्तों के माध्यम से ज्यादा राशि देने का झांसा देकर 80 हजार से अधिक ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक कंपनी के माध्यम से तीन युवकों से कई गुना राशि देने का झांसा देकर 80 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से 66 किस्तों की स्कीम के तहत 57 किस्तें एक मार्केटिंग कान्सेप्ट कंपनी में भरी थी। जिसमें कंपनी ने 66 किस्तें देने के बाद 44 हजार रुपये व एक लाख रुपये का बीमा 6 वर्ष की गारंटी के साथ देने का वादा किया था। वहीं बंटी को 300 रुपये प्रति माह के साथ 66 किस्तों की स्कीम के तहत 27500 रुपये देने का वादा कंपनी ने किया था। बंटी ने 57 किस्तें भरी। वहीं रविंद्र कुमार ने 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से 57 किस्तें भरी थी, जो कंपनी लेकर भाग गई। उन्होंने ये किस्तें नरेश दक्ष को दी थी। आरोपी नरेश के खिलाफ आयोग को वर्ष 2016 में इस बारे में शिकायत की थी। आयोग के आदेश पर जांच एसपी ने डीएसपी को सौंपी थी। लेकिन डीएसपी ने मामले में आरोपी का पक्षपात किया। कंपनियों की स्कीमों के नाम पर पैसे एकत्रित करके अब आरोपी ने मिठाई, मटर व मट्ठी की सप्लाई का काम कर रहा है। एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नरेश दक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें