फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठी बुजुर्ग से सोने की चूडिय़ां लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बैठी बुजुर्ग से सोने की चूड़ियां लूटी
विज्ञापन

बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने दिया था शुक्रवार को वारदात को अंजाम
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। शुक्रवार को पंसारिया मोहल्ले में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सोने की चूड़ियां लूट ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ देर रात केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी पंसारिया मोहल्ला कैथल ने बताया कि उसकी मां सरला देवी (70) दोपहर करीब एक बजे अपने घर की दहलीज पर एक अन्य महिला सारदा के साथ बैठी थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर 3 युवक आए और उन्होंने पता पूछने के बहाने दोनों महिलाओं को दबोच लिया। युवकों ने महिला के दोनों हाथों से सोने की चूड़ियां निकाल ली, लेकिन दूसरी महिला किसी तरह अपने कानों की बालियां बचाने में कामयाब रही। चूड़ियों की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें