फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल लेकर दिन-दिहाड़े घर में बैंक कर्मचारी के घुसे दो युवक, अकेली महिला से की मारपीट, लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-दहाड़े बैंक कर्मचारी के घर घुसे दो युवक, अकेली महिला से की मारपीट, लूट का प्रयास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार दोपहर को शहर के बीचों-बीच स्थित सुरक्षित माने जाने वाले बोड़ान मोहल्ले में दो नकाबपोश युवकों ने एक घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब महिला ने हार नहीं मानी तो युवक हाथ में हथियार लिए हुए सरेआम बाजार से भाग खड़े हुए। पड़ोसियों ने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसी घर के निकट करीब चार साल पहले एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। यह मामला आज तक अनसुलझा है। इस वारदात से आस-पास के लोगों में दहशत बनी हुई है। थाना शहर पुलिस सहित सीआईए की टीमें हमलावर युवकों की तलाश में जुट गई हैं।
घटना एक बजकर 20 मिनट की है। बोड़ान मोहल्ला निवासी बैंक कर्मचारी विजय कुमार अपनी ड्यूटी पर सीवन गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी निशा अकेली थी। वह काफी समय से बीमार चल रही है। घटना के कुछ समय पहले उसका भतीजा घर से गया था। तभी दो युवक घर में आए। महिला ने बताया कि उसने युवकों से आने का कारण पूछा। लेकिन उन्होंने उसको पकड़कर अंदर खींच लिया। उसने उसी समय शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन नकाबपोश युवकों ने उसे मुंह पर हाथ रखकर अंदर घसीटने का प्रयास किया। उसने मेज को पकड़ लिया ओर से चिल्लाई। शोर सुनने के बाद पास की एक महिला आई। जिसने अंदर बंदर होने के आशंका जताई और अन्य लोगों को आवाज लगाई। तभी युवक महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि युवकों ने लूट के प्रयास से उसके साथ मारपीट की व अंदर घसीटा। इसी बीच शोर सुनकर आए पड़ोस के युवक बिंदर व सुशील कुमार ने दोनों युवकों को पीछा किया। बाजार के नजदीक एक आरोपी ने उसे पीछा करने पर रिवाल्वर दिखाई और भाग गया।
विज्ञापन

महिला के पति विजय कुमार ने बताया कि वह सीवन के बैंक में कर्मचारी है। उनको घटना की सूचना मिली थी। वह घर आए तो पत्नी निशा ने सारी आपबीती बताई है। पड़ोस के युवाओं ने उनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पिस्तौल दिखाकर उनको डराकर भाग गए।
पिस्तौल के बल पर बाजार से निकल गए आरोपी : दोनों आरोपी पिस्तौल के बल पर शहर के मुख्य बाजार से आसानी से निकल गए। जबकि मोहल्ला शहर के मुख्य बाजार के निकट स्थित है और एक तरह से सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में आरोपियों का निकल भागना पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान है।
महिला की हो चुकी है हत्या, आज तक सुराग नहीं : इसी मोहल्ले में करीब चार साल पहले एक महिला की हत्या हो चुकी है। वह भी दिन दहाड़े। आज तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह तो महिला की बहादुरी है कि उसने शोर मचाए रखा। वह डर जाती तो न जाने युवक कौन सी वारदात को अंजाम देते। इस तरह से रिहायशी कालोनियों में दिन दहाड़े युवकों का घुसना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुए भागते हुए युवक : जब शोर मचाने पर घर के बाहर लोग एकत्रित हो गए तो युवक भाग खड़े हुए। दोनों युवक गली के मोड़ से दो अलग-अलग गलियों से होकर भागे। इसके बाद एक व्यक्ति उनके पीछे भागते भी नजर आ रहे हैं। लेकिन वे पकड़ नहीं पाए। हालांकि दुकानों के सीसीटीवी कैमरों से भी युवकों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन

सीआईए-वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का दौरा किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

घटना गंभीर है। घर के आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। सीआईए की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी

-महिला ने किया जमकर विरोध, हाथ में पिस्तौल लेकर सरेआम बाजार से भाग खड़े हुए युवक
-बाजार में वारदात से दहशत, करीब चार साल पहले भी यहां पर एक महिला का दिनदहाड़े हुआ था कत्ल

फोटो नंबर- 8, 9, 10, 11, 12, 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें